सी एम एफ आर आइ में समुद्री जैवविविधता संग्रहालय स्थापित करने का उद्देश्य अनुसंधानकारों और आम लोगों के लिए समुद्र और तटीय पर्यावरण में मौजूद प्रजातियों का संग्रहण, परिरक्षण, सूची बनाना और प्रदर्शन करना है. संस्थान के मुख्यालय में स्थापित समु्द्री जैवविविधता संग्रहालय विभिन्न नदीमुखों, तटीय एवं गहरे सागर की प्रजातियों के नमूनों का प्रदर्शन करते हुए भारतीय समुद्रों की जैवविविधता की झलक प्रदान करता है. संपदाओं को आसानी से समझने लायक नमूनों को क्रमिक रूप से रखा गया है, जो छात्रों, अध्यापकों, वैज्ञानिकों और देश के विभिन्न राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में रहने वाले अनेक आम लोगों को आकर्षित किया जाता है. आगंतुकों का 80% छात्र हैं.
केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोचीन को वर्ष 2007 में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय जैवविविधता प्राधिकरण के साथ परामर्श करके जैवविविधता अधिनियम, 2002 के अंदर ‘डेसिग्नेटड नेशनल रिपोसिटरी’ के रूप में मान्यता दी गयी है. डेसिग्नेटड नेशनल रिपोसिटरी (डी एन आर) विभिन्न जैविक संपदा वर्गों के नमूनों को सुरक्षित अभिरक्षा में रखने के लिए प्राधिकृत संस्था है. अब समुद्र विज्ञान के क्षेत्र के अनुसंधानकार मूल्यवान होलोटाइप नमूनों (विज्ञान के क्षेत्र में नयी प्रजाति) और नयी रिकार्डों को सी एम एफ आर आइ के समुद्री जैवविविधता संग्रहालय में जमा कर सकते हैं. नमूनों को दी गयी आवति संख्या का उल्लेख करते हुए इनुसंधान को विज्ञात विज्ञान पत्रिकाओं में रिपोर्ट किया जा सकता है.
LIST OF MUSEUM HOLDINGS संग्रहालय की संपत्तियों की सूची
क्र.सं. | ग्रुप | नूमूनों की संख्या |
1. | समुद्री शैवाल | 91 |
2. | समुद्री घास | 10 |
3. | हेर्बेरियम में प्रदर्शित समुद्री शैवाल | 78 |
4. | फाइलम पोरिफेरा | 19 |
5. | फाइलम गास्ट्रोट्रिका | 1 |
6. | फाइलम ब्रयोज़ोआ | 1 |
7. | फाइलम निडेरिया (सीलेन्ट्रेटा) | 173 |
8. | फाइलम आर्थ्रोपोडा | 143 |
9. | फाइलम मोलस्का | 241 |
10. | फाइलम एकाइनोडेर्मेटा | 47 |
11. | असीडियन्स | 20 |
12. | मछलियॉं | 1118 |
13. | विविध | 110 |
| कुल | 2052 |
संग्रहालय में मुआइना
संग्रहालय में मुआइना करने का समय हर कार्य दिवस (सोमवार – शनिवार) में सुबह 9.30 से शाम 4.30 तक है. संग्रहालय में प्रवेश करने का शुल्क वयस्कों के लिए 20/- रुपए और छात्रों के लिए 10/- रुपए है. स्कूल/ कॉलेज/ विश्वविद्यालय के छात्रों/ आगंतुकों से अनुरोध है कि पहले ही निदेशक, सी एम एफ आर आइ से अनुमति ली जाएं. संग्रहालय संस्थान के छंठी मंजिल में उत्तर भाग में स्थित है.
आवेदन ऑनलाइन द्वारा कीजिए. / आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कीजिए.
सूची पत्र
सी एम एफ आर आइ ने पहले संदर्भ संग्रहों के साथ मंडपम में समुद्री संग्रहालय स्थापित किया है. यह पूरे देश के अनुसंधानकारों के लिए अध्ययन सामग्री का प्रमुख स्रोत बन गया. संग्रहालय के सदर्भ संग्रहों पर 1960 के अंतिम वर्षों में बुलेटिन के रूप में चार सूची पत्र तैयार किए गए.
स्पंजों, प्रवालों, केकड़ों और शूलचर्मियों का सूची पत्र
लक्षद्वीप समूह की मछलियों का सूची पत्र
मोलस्कों, झींगों, स्टोमाटोपोडों और समुद्री शैवाल का सूची पत्र
मछलियों (लक्षद्वीप के अतिरिक्त) का सूची पत्र
समुद्री जैवविविधता संग्रहालय (डेसिग्नेटड नेशनल रिपोसिटरी) का सूची पत्र
सामान्य समुद्री शैवालों और समुद्री घासों के हेर्बेरियम पर दो ई-पुस्तकें उपलब्ध हैः
भारत के सामान्य समुद्री शैवाल और समुद्री घास खंड I
भारत के सामान्य समुद्री शैवाल और समुद्री घास खंड II