अनुसंधान के महत्वपूर्ण क्षेत्र
गृहांदर परियोजनाएं
भारत के उत्तर पश्चिम तट पर समुद्री मात्स्यिकी संपदाओं की निगरानी और निर्धारण और इनके टिकाऊपन के लिए बेहत्तर प्रबंधन योजनाओं की तैयारी |
गुजरात तट के खुले समुद्र में पख मछली, कवच मछली और अन्य पालन योग्य जीवों के पालन के लिए उचित समुद्री संवर्धन प्रौद्योगिकियों का विकास |
पर्यावरण के परिवर्तन के संबंध में समुद्री मात्स्यिकी संपदाओं की प्रचुरता में होने वाले उतार-चढ़ाव पर समझना |
प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, स्नातकोत्तर एवं विशेष प्रकार के प्रशिक्षण, शिक्षा एवं विस्तार शिक्षा कार्यक्रमों का आयोजन |
परामर्श सेवाएं प्रदान करना |
आगामी अनुसंधान परियोजनाएं
गृहांदर परियोजनाएं
भारतीय समुद्री मात्स्यिकी संपदाओं के लिए दूर संवेदन से समर्थित जैव गतिकीय पूर्वानुमान प्रतिमान |
गुजरात के टिकाऊ समुद्री मात्स्यिकी के लिए योजनाओं का विकास |
भारतीय समुद्रों में उपास्थिमीनों का निर्धारण |
भारतीय समुद्रों में बड़े पेलाजिकों के स्टॉक और मात्स्यिकी टिकाऊ बनाने की रणनीतियों का विकास |
मात्स्यिकी प्रबंधन के लिए परिचालन पर आधारित कार्य नीतियों के सुझाव हेतु भारतीय तट की पख मछलियों और कवच मछलियों के वितरण और प्रचुरता का जी आइ एस पर आधारित संपदा मानचित्रण |
भारतीय तट के चुने गए समुद्री आवास तंत्रों के समुद्र जीवों के जैव सूचीकरण और जैवविविधता मूल्यांकन |
परिरक्षण के लिए प्रबंधन उपाय तैयार करने के विशेष संदर्भ में भारतीय समुद्र के कमजोर प्रवाल झाड़ी आवास तंत्रों की जांच |
संरक्षण के लिए प्रबंधन उपाय तैयार करने के विशेष संदर्भ में खतरे में पड़ी प्रजातियों की जैवविविधता क्षति पर मत्स्यन प्रभावों का निर्धारण |
संकटपूर्ण समुद्री आवासों के लिए मात्स्यिकी आवास तंत्र की पुनस्थापना योजनाओं का विकास |
तटीय और समुद्री आवास तंत्र में प्रदूषण और कूड़े तथा इनका प्रभाव |
समुद्री पिंजरा मछली पालन और तटीय समुद्री संवर्धन में नवाचार |
जलवायु लचीला कृषि पर राष्ट्रीय पहल (एन आइ सी आर ए) – समुद्री मात्स्यिकी घटक |
आदिवासी उप योजना के अंतर्गत आदिवासी जनसमूह के लिए समुद्री पिंजरे की स्थापना |
परामर्श परियोजनाएं
‘सागर लक्ष्मी’ परियोजना के अंतर्गत गुजरात में वाणिज्यिक प्रमुख समुद्री शैवालों के पैदावार की साध्यता पर अध्ययन: गुजरात आजीविका संवर्धन परिषद, गुजरात राज्य, 2015-16 द्वारा वित्त पोषित प्रत्याशित स्थान चयन पर परापर्श कार्यक्रम गुजरात के कच्छ जिले के भद्रेश्वर में कृत्रिम मछली आवास पर आधारित समुद्री आवास तंत्र पुनःस्थापनाः मछली उत्पादन बढ़ाने हेतु कच्छ की खाड़ी में कृत्रिम मछली आवास विकसित करने के लिए मात्स्यिकी डिविशन, गुजरात राज्य, 2016-18 द्वारा वित्त पोषित परामर्श परियोजना |
पूरी की गयी परियोजनाएं :
गृहांदर
गुजरात में टिकाऊ समुद्री मात्स्यिकी के लिए प्रबंधन परामर्श का विकास |
भारतीय तट पर ट्यूना मात्स्यिकी टिकाऊ बनाने की रणनीतियॉं |
समुद्री मात्स्यिकी में संपदा क्षति का निर्धारणः किशोर मछलियों, उप पकड़ और अवांछित मछलियों की पकड़ का प्रभाव |
समुद्री मात्स्यिकी प्रबंधन में पौष्टिकता मॉडलिंग का प्रयोग |
तटीय समुद्री पर्यावरण और मात्स्यिकी पर मानवीय हस्तक्षेम का प्रभाव |
भारतीय तट पर छोटी पेलाजिक मछलियों के वितरण बदलाव पर पर्यावरण परिवर्तन के संघात और वहनीय प्राप्ति का प्रभाव |
समुद्री संवर्धन से उत्पादित पख मछली और कवच मछली में रोगजनक का प्रोफाइलिंग, निदान और स्वास्थ्य प्रबंधन |
प्रायोजित परियोजनाएं
अरब सागर में माइक्टोफिड संपदाओं का निर्धारण और संग्रहण और संग्रहणोत्तर प्रौद्योगिकियों का विकास (एम ओ ई एस) |
गुजरात राज्य की आनाय मात्स्यिकी के लिए उत्तरदायित्वपूर्ण मत्स्यन परिचालन का प्रदर्शन (एम पी ई डी ए) |
भारत में खुला सागर पिंजरा मछली पालन खेतों का प्रदर्शन (एन एफ डी बी) |
समुद्री संवर्धन व्यवस्थाओं में उपयोग करने हेतु बासिलस, स्यूडोमोनास और माइक्रोकोक्कस वंशों के विख्यात प्रोबयोन्टों की लाइब्ररी का विकास |
प्रौद्योगिकियॉं / अवधारणाएं / जांच-परिणाम