हिन्दी
पकवाडे 14 - 27 सितंबर 2022
हिन्दी को संघ की राजभाषा के रूप में स्वीकारने की महत्वपूर्ण घटना को याद दिलाने और हिन्दी के प्रयोग को प्रोत्साहित किए जाने के लिए भा कृ अनु प - सी एम एफ आर आइ मद्रास क्षेत्रीय स्टेशन, चेन्नई में दिनांक 14/09/2022 से 27/09/2022 तक हिन्दी पकवाडे मनाए जाने का निर्णय लिया गया है। प्रभारी वैज्ञानिक ने उद्घाटन किया और आधिकारिक संचार में हिंदी के उपयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। राजभाषा विभाग द्वारा जारी राजभाषा शपथ सभी स्टाफ सदस्यों को दिलाई गई। केंद्र के स्टाफ सदस्यों, विद्वानों और युवा पेशेवरों के लिए उनकी क्षमता के स्तर (निचले और उच्च स्तर) के अनुसार सुलेख, श्रुत लेखन, अनुवाद, हिंदी में नंबर और गायन जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समापन समारोह २५.९.२०२१ को आयोजित किया गया था। श्री. नवीन कुमार झा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, आई.सी.ए.आर.-.सी.आई.बी.ए, चेन्नई ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए।
सी एम एफ आर आइ को राजभाषा कार्यान्वयन के लिए कोच्ची नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति पुरस्कार
भा कृ अनु प-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्ची को वर्ष 2020-21 की अवधि के दौरान कोच्ची स्थित केन्द्रीय सरकार संगठनों में राजभाषा के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए कोच्ची न रा का स की रोलिंग ट्रॉफी – प्रथम स्थान और संस्थान की अर्ध वार्षिक हिन्दी गृह पत्रिका ‘मत्स्यगंधा’ के लिए उत्कृष्ट पत्रिका – प्रथम स्थान की ट्रॉफी प्राप्त हुईं। आयकर कार्यालय, कोचीन में दिनांक 28.06.2022 को आयोजित अर्धवार्षिक बैठक में श्री मनजीत सिंह, आइ आर एस, आयकर आयुक्त ने ट्रोफियों का वितरण किया। श्री हरीश नायर, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (वरिष्ठ ग्रेड) और श्रीमती ई. के. उमा, मुख्य तकनीकी अधिकरी (हिन्दी) ने संस्थान के लिए ट्रॉफियॉं स्वीकार कीं।
भा कृ अनु
प-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान में विश्व हिन्दी दिवस
भा कृ अनु प-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्ची में दिनांक 10 जनवरी, 2022 को विश्व हिन्दी दिवस मनाया गया। निदेशक, सी एम एफ आर आइ और मुख्य तकनीकी अधिकारी (हिन्दी) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली द्वारा आयोजित विश्व हिन्दी दिवस समारोह में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया।
विश्व हिन्दी दिवस के संदर्भ में और संस्थान के माहिक हिन्दी कार्यक्रम के भाग के रूप में इसी दिवस दोपहर 2.30 बजे सी एम एफ आर आइ के 75वां वर्षगांठ और भारत की स्वतंत्रता के 75वां वर्षगांठ विषय पर हिन्दी में नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गयी। डॉ. ए. गोपालकृष्णन, निदेशक, सी एम एफ आर आइ ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया और स्वयं हिन्दी में नारा लिखकर सभी कार्मिकों को प्रेरित किया। कोविड-19 महामारी के संदर्भ में ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित की गयी। सभी कार्मिकों को याद दिलाने के उद्देश्य से संस्थान के प्रवेश द्वार की एल ई डी टी वी में ‘विश्व हिन्दी दिवस’ प्रदर्शित किया गया।
भा कृ अनु प- केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान
संस्थान को राजभाषा क्षेत्रीय पुरस्कार
भा कृ अनु प-केन्द्रीय समुद्री मात्स्यिकी अनुसंधान संस्थान, कोच्ची को राजभाषा हिन्दी के उत्कृष्ट निष्पादन के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा प्रदत्त राजभाषा क्षेत्रीय पुरस्कार 2019-20 प्राप्त हुआ. हैदराबाद में दिनांक 4 दिसंबर, 2021को आयोजित राजभाषा क्षेत्रीय सम्मेलन (द.प.) में डॉ. मीनाक्षी जोली, संयुक्त सचिव (रा भा), श्री बी. एल. मीना, निदेशक (कार्या.), श्री आनंद कुमार, निदेशक (नीति), राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, नई दिल्ली; डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालक, न्यूक्लियार फ्युएल कॉम्प्लेक्स, हैदराबाद, डॉ. वी. एम.तिवारी, अध्यक्ष, सी एस आइ आर, हैदराबाद की उपस्थिति में राजभाषा शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए. केरल, तमिल नाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्रा प्रदेश, पुदुच्चेरी और लक्षद्वीप संघ राज्य क्षेत्र के केन्द्रीय सरकार संगठनों के अध्यक्षों और कार्मिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया.