क्रस्टेशियन मात्स्यिकी प्रभाग
अनुसंधान के महत्वपूर्ण क्षेत्र
भारतीय तट के विविध समुद्रवर्ती राज्यों में अवतरित हुए पेनिआइड एवं अपेनिआइड चिंगटों, महाचिंगटों और केकड़ों की मात्स्यिकी एवं संपदा विशेषताओं का निर्धारण
भारतीय तट के प्रत्येक समुद्रवर्ती राज्य में प्रमुख रूप से विदोहित क्रस्टेशियन संपदाओं का स्टॉक निर्धारण एवं महाराष्ट्र के लिए मात्स्यिकी प्रबंधन परामर्श का विकास.
आनायकों द्वारा अवतरण की गयी उपपकड़ों और फ़ेंकी गयी मछलियों का मूल्यांकन एवं मात्स्यिकी संपदाओं पर इसके संघात का निर्धारण. भारतीय तट पर पीनिआइड महाचिंगटों के अंडजनन के बाद की भर्ती गतिकी.
भारतीय तट की पख मछलियों एवं कवच मछलियों के वितरण एवं प्रचुरता पर जी आइ एस आधारित संपदाओं का मानचित्रण.
चालू अनुसंधान परियोजनाएं
क. गृहांतर परियोजनाएं
महाराष्ट्र की समुद्री मात्स्यिकी के टिकाऊपन के लिए मात्स्यिकी प्रबंधन योजनाओं का विकास. |
मात्स्यिकी प्रबंधन के लिए परिचालन पर आधारित रणनीतियों की सुझाव के लिए भारतीय तट की पख मछलियों एवं कवच मछलियों के वितरण एवं प्रचुरता पर जी आइ एस आधारित संपदा मानचित्रण |
ख. प्रायोजित परियोजनाएं
भारत के दक्षिण तट पर गहरे समुद्र की चिंगट संपदाओं का एकीकृत वर्गीकरण विज्ञान. |
पूरी की गयी अनुसंधान परियोजनाएं (पिछली योजना अवधि)
क. गृहांतर परियोजनाएं
महाराष्ट्र की समुद्री मात्स्यिकी के टिकाऊपन के लिए प्रबंधन परामर्श. |
भारतीय तट पर पीनिआइड महाचिंगटों के अंडजनन के बाद की भर्ती गतिकी. |
समुद्री मात्स्यिकी में संपदा नाश का मूल्यांकन: आनाय मात्स्यिकी में किशोरों के चुने गए मत्स्यन एवं उपपकड़ और अवांछित मछलियों का संघात. |
ख. प्रायोजित परियोजनाएं
‘लक्षद्वीप समुद्र में महासागरीय ट्यूना मात्स्यिकी की मूल्य श्रृंखला’ पर एन ए आइ पी परियोजना |
ग. परामर्श परियोजनाएं
“वसिष्टी नदीमुख व्यवस्था की मात्स्यिकी संपदा का द्रुत निर्धारण एवं इस पर थर्मल पावर प्लान्ट (ताप विद्युत् संयंत्र) के पानी का ग्रहण एवं बहाव का संघात" CLIENT: M/s राष्ट्रीय महासागर विज्ञान संस्थान, डोना पॉला, गोवा – 403004. |
सूरत पर मीठा पानी, खारा पानी एवं समुद्री जलाजीवाशाला का विकास CLIENT: सूरत नगरपालिका निगम, सूरत, गुजरात |
मांगलूर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स लिमिटड, मांगलूर के समुद्री मुहाना के निकट चित्रापुर के अरब सागर के बहिस्राव के रासायनिक प्राचल और जलराशिकी- जैविक स्थितियों का निरीक्षण. Clients: मांगलूर रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल्स लिमिटड, मांगलूर |
प्रौद्योगिकियॉं/ अवधारणाएं/ जांच-परिणाम
वर्ष 2008 – 2011 की अवधि के दौरान औसत वार्षिक अखिल भारतीय आनाय अवतरण 17,21,000 टन है, जो देश के कुल समुद्री मात्स्यिकी अवतरण का 51 % है.